लाइव टीवी

Panchang Today, 02 जनवरी 2022 का पंचांग: आज है अमावस्या का पावन पर्व, श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के पाठ से मिलेगा अनन्त पुण्य

Updated Jan 01, 2022 | 17:12 IST

02 January 2022 ka Panchang: पंचांग से जानिए रविवार के दिन के राहुकाल और शुभ समय। 02 जनवरी 2022 की क्या रहेंगी ग्रह स्थितियां?

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang
मुख्य बातें
  • आज अमावस्या का पावन पर्व है।
  • आज अमावस्या का व्रत है तथा मूल नक्षत्र है।
  • भगवान सूर्य उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।

02 January 2022 Ka Panchang: आज पौष माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। आज अमावस्या का पावन पर्व है। अमावस्या का व्रत है तथा मूल नक्षत्र है, अतः भगवान सूर्य उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज व्रत रहें व दान पुण्य करें। गेंहू व गुड़ दान का बहुत महत्व है। आज विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। रविवार को श्री आदित्यहृदयस्तोत्र के 03 बार पाठ करने का अनन्त पुण्य है। सूर्य के बीज मंत्र के जप का पुण्य दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 02 जनवरी 2022 (Today Panchang)

दिनांक 02 जनवरी 2022  
दिवस रविवार
माह पौष, कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या 
सूर्योदय 07:15 am
सूर्यास्त 05:37 pm
नक्षत्र मूल
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि धनु
करण चतुष्पद
योग वृद्धि
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:57pm से12:50pm तक 
विजय मुहूर्त 02:43pm से 03:36pm तक 
गोधुली मुहूर्त 06:59pm से 07:27pm तक 

राहुकाल का समय सायंकाल04:30 बजे से 06 बजे तक है। किसी शुभ काम को करने से इस दौरान परहेज करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल