लाइव टीवी

आज का पंचांग 05 फरवरी 2021: शिवजी की उपासना के साथ करें भगवान हनुमान की पूजा, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

Updated Feb 05, 2021 | 05:59 IST

आज का पंचांग 05 फरवरी 2021: शुक्रवार को राहुकाल शाम को 5 बजकर 50 मिनट पर शुरू होने जा रहा है। यहां जानिए कब हैं आज के शुभ मुहूर्त।

Loading ...
5 फरवरी का पंचांग (5th February 2021 Panchang)
मुख्य बातें
  • हनुमान जी की विधिवत पूजा के साथ करें सुंदरकांड का पाठ।
  • बजरंगबाण के पाठ से मिलेगा अनंत पुण्य।
  • जानिए आज के शुभ मुहूर्त और कब पड़ेगा राहुकाल।

आज का पंचांग 05 फरवरी 2021: आज माघ माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी है। आज विशाखा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है।आज किसी मंदिर में हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। आज शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है। आज चन्द्रमा तुला में है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 05 फरवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 06 फरवरी 2021
तिथि अष्टमी 10:09am तक फिर नवमी
दिवस शुक्रवार
नक्षत्र विशाखा
करण बव
सूर्योदय 07:11 am
सूर्यास्त 05:59 pm
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि तुला 12:48pm तक फिर वृश्चिक
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:15 pm से12:58 pm तक
विजय मुहूर्त 02:21 pm से 03:08 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:50 pm से 06:12 pm तक

आज राहुकाल- प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल