लाइव टीवी

आज का पंचांग,10 जून 2021: आज है वलयाकार सूर्यग्रहण और वट सावित्री व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Updated Jun 10, 2021 | 01:30 IST

Aaj ka Panchnag, 10 June 2021: आज वलयाकार सूर्यग्रहण है। यह भारत में दृश्य न होने के कारण सूतक मान्य नहीं है। आज महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए बरगद की पूजा करती हैं।

Loading ...
आज का पंचांग 10 जून, aaj ka panchang 10th June 2021
मुख्य बातें
  • वट सावित्री का पावन व्रत भी आज है।
  • आज महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए बरगद की पूजा करती हैं।
  • आज वलयाकार सूर्यग्रहण है।

10 जून 2021 का पंचांग:   आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है।अमावस्या में सूर्य व चन्द्रमा दोनों एक ही राशि में होते हैं।आज दोनों वृष में हैं जिसका स्वामी शुक्र है।आज रोहिणी नक्षत्र है। वट सावित्री का पावन व्रत भी आज ही है।

आज महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए बरगद की पूजा करती हैं व व्रत रहती हैं।आज वलयाकार सूर्यग्रहण है।यह भारत में दृश्य न होने के कारण सूतक मान्य नहीं है।आज तांत्रिक लोग बंगलामुखी व कई सिद्धियां प्राप्त करते हैं।

साबर मंत्र की सिद्धि भी आज की जा सकती है।आज शिव जी की उपासना के साथ माता काली जी की पूजा भी करें।आज बंगलामुखी मंत्र की उपासना करें।आज दान का बहुत महत्व है।आज भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज सिद्धिकुंजिकास्तोत्र के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।आज गुरुवार है।आज गुरु केे बीज मंत्र के जप का दिवस भी है।

 प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 10 जून 2021 (Today Panchang):

दिनांक 10 जून 2021
दिवस गुरुवार
माह ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष
तिथि अमावस्या
सूर्योदय 05:27 am
सूर्यास्त 07:15 pm
नक्षत्र

रोहिणी

सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि  वृष
करण नाग
योग

धृति

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:54pm से12:47pm तक
विजय मुहूर्त 02:38pm से 03:33pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:59pm से 07:25pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। इस समय के दौरान कोई भी मंगल या शुभ काम आरंभ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल