लाइव टीवी

आज का पंचांग, 12 मार्च 2021: आज बजरंगबाण के पाठ का है अनंत पुण्य , जानिए आज के मुहूर्त और राहुकाल

Updated Mar 12, 2021 | 02:25 IST

आज का पंचांग 12 मार्च 2021: आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है। आज किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। पढ़ें शुक्रवार का पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 12 March, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन शतभिषा नक्षत्र आज।
  • किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा कर करें श्री सूक्त का पाठ।
  • भगवान कृष्ण की उपासना के साथ करें मां लक्ष्मी की पूजा।

Aaj Ka Panchang 12 March 2021: आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी है। आज शतभिषा नक्षत्र है। आज भगवान कृष्ण जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री सूक्त का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। आज शुक्र के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 12 मार्च 2021 (Today Panchang):

दिनांक 12 मार्च 2021
दिवस शुक्रवार
माह फाल्गुन, कृष्ण पक्ष
तिथि चतुर्दशी03pm तक फिर अमावस्या
सूर्योदय 06:39 am
सूर्यास्त 06:24 pm
नक्षत्र शतभिषा
सूर्य राशि कुंभ
चन्द्र राशि कुम्भ
करण शकुनि
योग सिद्ध
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:08 am से12:56 pm तक
विजय मुहूर्त 02:28 pm से 03:14 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:12 pm से 06:37pm तक

आज राहुकाल-प्रातःकाल 10:30 बजे से 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल