- विनायक चतुर्थी का व्रत करके करनी चाहिए गणेश जी की उपासना।
- संकट से मुक्ति के लिए बजरंगबाण के पाठ से मिलेगा पुण्य।
- दिन में अभिजीत मुहूर्त का समय है सबसे बेहतर।
12 अगस्त 2021 का पंचांग: आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में भगवान शिव जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज विनायक चतुर्थी का व्रत करें व गणेश जी की उपासना करें। आज उड़द दान का बहुत महत्व है तथा श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। संकट से मुक्ति के लिए बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरुवार है, गुरु व मंगल के बीज मंत्र के जप का दिवस है।
प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।
आज का पंचांग 12 अगस्त 2021 (Today Panchang):
| दिनांक | 12 अगस्त 2021 |
| दिवस | गुरुवार |
| माह | श्रावण, कृष्ण पक्ष |
| तिथि | चतुर्थी |
| सूर्योदय | 05:53 am |
| सूर्यास्त | 06:58 pm |
| नक्षत्र | उत्तराफाल्गुनी |
| सूर्य राशि | कर्क |
| चन्द्र राशि | कन्या |
| करण | विष्टि 03:19 pm तक फिर बव |
| योग | सिद्ध 04:15 pm तक फिर साध्य |
| शुभ मुहूर्त- अभिजीत | 11:57am से 12:55pm तक |
| विजय मुहूर्त | 02:49 pm से 03:32 pm तक |
| गोधुली मुहूर्त | 07:11 pm से 07:29 pm तक |
आज राहुकाल- दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। जीवन का कोई भी मंगल कार्य इस समय के दौरान नहीं करना चाहिए।