लाइव टीवी

आज का पंचांग, 13 अप्रैल 2021: आज चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिवस पर जानें शुभ मुहूर्त, माता दुर्गा की करें पूजा

Updated Apr 13, 2021 | 05:00 IST

आज का पंचांग 13 अप्रैल 2021: आज दुर्गासप्तशती  के नियमित पूर्ण पाठ प्रारम्भ करने व नवमी तक कुल 09 पाठ पूर्ण करने का अनन्त पुण्य है। पढ़िए 13 अप्रैल का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
आज का पंचांग, aaj ka panchang 13 april 2021
मुख्य बातें
  • आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है।
  • आज 2078 आनन्द संवत चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिवस है।
  • इस अवसर पर माता दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजाएं की जाती हैं।

Aaj Ka Panchang 13 April 2021:  आज चैत्र माह शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा है। आज 2078 आनन्द संवत चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिवस है। इस अवसर पर माता दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजाएं की जाती हैं। आज अश्वनी नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज तीर्थ,पुण्य व दान का बहुत महत्व है। आज माता दुर्गा की  पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा मेष राशि में है। आज दुर्गासप्तशती  के नियमित पूर्ण पाठ प्रारम्भ करने व नवमी तक कुल 09 पाठ पूर्ण करने का अनन्त पुण्य है।आज मंगलवार है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

आज का पंचांग 13 अप्रैल 2021 (Today Panchang):

दिनांक 13 अप्रैल 2021 
दिवस मंगलवार
माह चैत्र, शुक्ल पक्ष
तिथि प्रतिपदा
सूर्योदय 06:02 am
सूर्यास्त 06:42 pm
नक्षत्र अश्वनी
सूर्य राशि मीन
चन्द्र राशि मेष
करण बव
योग विषकम्भ
शुभ मुहूर्त- अभिजीत   11:57am से 12:48pm तक 
विजय मुहूर्त  02:29pm से 03:18pm तक 
गोधुली मुहूर्त  06:29pm से 06:54pm तक 

आज राहुकाल- दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम करने से बचना चाहिए और ना ही कोई मंगल कार्य का आरंभ करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल