लाइव टीवी

13 जुलाई 2021 का पंचांग: मंगलवार के दिन का पंचांग, जानें किस समय रहेगा शुभ मुहूर्त और कब लगेगा राहुकाल?

Updated Jul 12, 2021 | 14:36 IST

Aaj ka Panchnag, 13th July 2021: पंचांग से मिलेगा मंगलवार के पूरे दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। जानिए 13 जुलाई की ग्रह स्थितियां और मुहूर्त।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang 13 July 2021
मुख्य बातें
  • अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।
  • इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।
  • विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

13 जुलाई 2021 का पंचांग: आज आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की तृतीया है। आज मघा नक्षत्र है। आज गुप्त नवरात्र की तृतीया का व्रत है। आज भगवान शिव जी की उपासना के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। इस अवसर पर दान पुण्य करें। आज गेंहू व गुड़ दान का बहुत महत्व है। आज विधि विधान से हनुमान जी की विधिवत पूजा करें व सुंदरकांड का पाठ करें। बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज मंगलवार है। मंगल बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है।शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

आज का पंचांग 13 जुलाई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 13 जुलाई 2021
दिवस मंगलवार
माह आषाढ़, शुक्ल पक्ष
तिथि तृतीया08:25am तक फिर चतुर्थी 
सूर्योदय 05:37 am
सूर्यास्त 07:18 pm
नक्षत्र मघा
सूर्य राशि मिथुन
चन्द्र राशि सिंह
करण गर08:23am तक फिर वणिज 
योग सिद्धि02:53pm तक फिर व्यतीपात 
शुभ मुहूर्त- अभिजीत   11:59pm से12:54pm तक
विजय मुहूर्त  02:44pm से 03:37pm तक 
गोधुली मुहूर्त  07:05pm से 07:26pm तक 

आज राहुकाल- दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। जीवन में कोई भी शुभ या मंगल कार्य इस दौरान नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल