लाइव टीवी

आज का पंचांग, 14 दिसंबर 2020: शिव पूजा के साथ मां दुर्गा की उपासना से मिलेगा पुण्य फल, जानिए आज के शुभ मुहूर्त

Updated Dec 14, 2020 | 04:00 IST

आज का पंचांग, 14 दिसंबर 2020: आज विक्रम संवत 2077 मृगशिरा माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या के दिन सोमवार को वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। पढ़ें आज का पंचांग और जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त।

Loading ...
14 दिसंबर का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज मृगशिरा माह में कृष्ण पक्ष की अमावस्या है।
  • सोमवार को वर्ष 2020 का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है।
  • आज शिव पूजा का दिवस है, मां दुर्गा की भी आराधना करें।

Aaj Ka Panchang 14 December 2020: आज प्रमादी नाम विक्रम संवत 2077 मृगशिरा माह कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। आज सोमवार है। आज पूर्ण सूर्य ग्रहण भी है। 14 दिसम्बर की शाम 07:30 से 15 दिसम्बर की रात्रि 12:24 तक है। भारत मे दृश्य नहीं है। आज शिव पूजा का दिवस है। आज भगवान शिव की पूजा के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज तिल का दान करें।

आज चावल दान का बहुत महत्व है। आज शिवपुराण का पाठ करें। आज बहुत लोग व्रत भी रखते हैं। आज गो माता को भोजन कराने का अनन्त पुण्य है। विहंगों को दाना पानी दें। आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। वृश्चिक का स्वामी मंगल है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए। आज हनुमान जी के
मंदिर जाएं।

पंचांग 14 दिसंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 14 दिसम्बर 2020
तिथि अमावस्या
दिवस सोमवार
नक्षत्र ज्येष्ठा
माह मृगशिरा, कृष्ण पक्ष
करण चतुष्पद
योग धृति
सूर्योदय 07:07 am
सूर्यास्त 05:25 pm
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि वृश्चिक
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:56am से 12:34pm तक।
विजय मुहूर्त 01:58pm से 02:55pm तक।
गोधुली मुहूर्त 05:14 pm से 05:41 pm तक।

आज राहुकाल-प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल