लाइव टीवी

आज का पंचांग, 16 मई 2021: आज आद्रा नक्षत्र में सूर्य उपासना के साथ करें हनुमान जी की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त

Updated May 16, 2021 | 05:05 IST

Aaj ka Panchnag, 16 May 2021: यहां जानिए रविवार के दिन का पंचांग, जिससे आपको होगा शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। साथ ही पता चलेंगी दिन की ग्रह स्थितियां।

Loading ...
पंचांग, aaj ka panchang 16 May 2021
मुख्य बातें
  • आज गायत्री मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है।
  • आज रविवार है।
  • आज सूर्य के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

16 मई 2021 का पंचांग:  आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। आज आद्रा नक्षत्र है। आज सूर्य उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज अन्न व फलों का दान करें।आज गौशाला में भोजन दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में भगवान विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज गायत्री मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है। आज रविवार है।आज सूर्य के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। 

आज का पंचांग 16 मई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 16 मई 2021
दिवस रविवार
माह वैशाख, शुक्ल पक्ष 
तिथि चतुर्थी10am तक फिर पञ्चमी 
सूर्योदय 05:34 am
सूर्यास्त 06:59 pm
नक्षत्र

आद्रा

सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि मिथुन
करण विष्टि
योग

शूल

शुभ मुहूर्त- अभिजीत   11:51am से12:44pm तक
विजय मुहूर्त  02:29pm से 03:25pm तक
गोधुली मुहूर्त  06:45pm से 07:11pm तक 

आज राहुकाल-सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम या मंगल कार्य का आरंभ करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल