लाइव टीवी

आज का पंचांग, 20 मई 2021: गुरु के बीज मंत्र के जप का है दिवस, जानिए दिन के शुभ मुहूर्त और कब है राहुकाल

Updated May 20, 2021 | 05:55 IST

Aaj ka Panchnag, 20 May 2021: यहां जानिए गुरुवार के दिन का पंचांग, जिससे मिलेगा दिन के शुभ और अशुभ समय का ज्ञान। साथ ही पता चलेंगी दिन की ग्रह स्थितियां।

Loading ...
20 मई का पंचांग, Aaj ka panchang 20 May 2021
मुख्य बातें
  • विष्णु जी की विधिवत पूजा के साथ करें श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ।
  • बजरंगबाण के पाठ करने से मिलेगा अनन्त पुण्य।
  • पंचांग से होगा दिन के शुभ व अशुभ समय का ज्ञान।

20 मई 2021 का पंचांग: आज वैशाख माह शुक्ल पक्ष की अष्टमी है। आज मघा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज धार्मिक पुस्तक के दान का बहुत महत्व है। आज घर पर ही श्रद्धापूर्वक विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज गुरुवार है। आज गुरु के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 20 मई 2021 (Today Panchang):

दिनांक 20 मई 2021
दिवस गुरुवार
माह वैशाख, शुक्ल पक्ष 
तिथि अष्टमी12:25pm तक फिर नवमी
सूर्योदय 05:32 am
सूर्यास्त 07:04 pm
नक्षत्र

मघा

सूर्य राशि वृष
चन्द्र राशि सिंह
करण बव
योग

व्याघात

शुभ मुहूर्त- अभिजीत  11:52 pm से12:44 pm तक
विजय मुहूर्त 02:33 pm से 03:28 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:50 pm से 07:14 pm तक

आज राहुकाल- दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम या मंगल कार्य का आरंभ करने से बचना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल