लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 20 मई, 2021: बहुत ही संघर्षमय लेकिन मंगलकारी है 20 का अंक, करेगा 2 जैसा कार्य

Updated May 20, 2021 | 06:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 20 May 2021: जानिए अंकफल के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन। अंकज्योतिष अनुसार 01 से 09 के मध्य आपके जन्म का दिनांक ही जन्मांक है।

Loading ...
20 मई अंक राशिफल, ank jyotish
मुख्य बातें
  • एकल अंक 2 के जैसा कार्य करेगा 20 का संयुक्त अंक।
  • अंक 01 व 09 के साथ बेहतर होती है इसकी पार्टनरशिप।
  • अंक 03 जिसका स्वामी गुरु है, आज रहेगा मित्र।

20 मई 2021 का पंचांग: आज 20 -05- 2021 है। 20 का अंक बहुत ही संघर्षमय लेकिन मंगलकारी होता है। यह एकल अंक 02 के जैसा बिहैव करेगा। 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा मन,धर्म व वैभव का कारक ग्रह है। चन्द्रमा गुरु व सूर्य का मित्र ग्रह है। आज 20-05-2021का भाग्यांक 03 होगा। अंक 03 जिसका स्वामी गुरु है, इसका आज मित्र रहेगा। अंक 01 व 09 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है।

अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 20 मई का अंकफल:

Ank rashifal today: 1 जन्मांक 01- शुभ अंक- 02
 आर्थिक स्थिति व जॉब- आज गुरु व चन्द्रमा जॉब में उन्नति प्रदान करते हुए विकास प्रदान करेंगे। व्यवसाय में सूर्य व गुरु प्रोमोशन का मार्ग दे सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- आज नेत्र रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।

Ank rashifal today: 2 जन्मांक 02- शुभ अंक- 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में लाभ है। आज जॉब को लेकर खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख- चन्द्रमा कफ से सम्बंधित रोग दे सकता है।

Ank rashifal today: 3 जन्मांक 03- शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु अंक व भाग्य स्वामी है।गुरु जॉब में उन्नति प्रदान करेगा।व्यवसाय में अंक 09 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ से आज खुश हो सकते हैं।

Ank rashifal today: 4 जन्मांक 04- शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 03 के व्यक्ति से प्रोन्नति मिलेगी। आईटी व मीडिया जॉब से जुड़े लोगों को  चन्द्रमा जॉब परिवर्तन का विचार दे सकता है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख से प्रसन्न रहेंगे।

Ank rashifal today: 5 जन्मांक 05- शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में किसी निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति बनेगी। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य- नेत्र विकार से समस्या आ सकती है।

Ank rashifal today: 6 जन्मांक 06- शुभ अंक- 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज का भाग्यांक 03 व्यवसाय में सफलता देगा। जॉब में नवीन पद के शुभारम्भ की सम्भावना रहेगी।
स्वास्थ्य सुख- बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: 7 जन्मांक 07- शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु व केतु का सपोर्ट है।जॉब में कार्यों की अधिकता से थोड़ा तनाव सम्भव  है। व्यवसाय सफल रहेगा। अंक 03 का सपोर्ट सुखद है।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

Ank rashifal today:  8 जन्मांक 08- शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- इस अंक का स्वामी शनि व भाग्य स्वामी गुरु जॉब में अचानक प्रोमोशन का मार्ग दे सकते हैं। व्यवसाय में चन्द्रमा किसी नए कार्य की तरफ मोड़ सकते है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ से खुश रहेंगे।

Ank rashifal today: 9 जन्मांक 09- शुभ अंक- 02
आर्थिक स्थिति व जॉब- मंगल व गुरु का सपोर्ट है।चन्द्रमा जॉब में उन्नति दे सकता  है। बिजनेस में कुछ नवीन प्रोजेक्ट से लाभ की सम्भावना  है। 
स्वास्थ्य सुख- चन्द्रमा कफ जनित रोग से कष्ट दे सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल