लाइव टीवी

आज का पंचांग, 21 नवंबर 2020: भगवान शिव की पूजा से मिलेगा पुण्यफल, जानें शनिवार के शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Updated Nov 21, 2020 | 06:10 IST

आज का पंचांग 21 नवंबर 2020: विक्रम संवत 2077 कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज भगवान शिव की पूजा करें। पढ़ें आज का पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 21 November, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • दिन के पंचांग से मिलता है समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान।
  • पूजा के बाद पंचांग पढ़ने के साथ करनी चाहिए दिन की शुरुआत।
  • आज भगवान शिव की पूजा करना होगा मंगलकारी।

Aaj Ka Panchang 21 November 2020: आज विक्रम संवत 2077 कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी है। 09:50 pm के बाद अष्टमी है। आज भगवान शिव की पूजा करें। आज शनिवार है। पंचांग के अध्ययन से उस दिन के समस्त ग्रह गोचर व नक्षत्र का ज्ञान प्राप्त हो जाता है। प्रातःकाल भगवान की पूजा के साथ पंचांग पढ़कर ही दिवस का प्रारंभ करना चाहिए।

सूर्य तो एक राशि में एक माह रहते हैं। उस दिन के राशि व नक्षत्र स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप कर लें तो उस दिन के भाग्य में वृद्धि होती है। मुहूर्त ज्ञान करके ही शुभ कार्य आरम्भ करें। आज महामृत्युंजय मंत्र का जप व हवन करें।

आज का पंचांग 21 नवंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक 21 नवंबर
माह कार्तिक
पक्ष कृष्ण
तिथि सप्तमी 09:50pm तक फिर अष्टमी
दिवस शनिवार
नक्षत्र श्रवण
करण गरज
सूर्योदय 06:48 am
सूर्यास्त 05:24 pm
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि मकर
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:45am से12:31pm तक
विजय मुहूर्त 02:01 pm से 02: 47pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:20pm से 05:34pm तक

आज सायंकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करेंं और न ही किसी मंगल कार्य का आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल