लाइव टीवी

आज का पंचांग, 25 जनवरी 2021: आज महामृत्युंजय मंत्र के जप करने का है अनन्त पुण्य, धार्मिक पुस्तकों का करें दान

Updated Jan 25, 2021 | 05:00 IST

आज का पंचांग 25 जनवरी 2021: आज किसी मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज महामृत्युंजय मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है। जानिए आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल।

Loading ...
aaj ka panchang 25 january 2021
मुख्य बातें
  • आज पौष माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है।
  • आज मृगशिरा नक्षत्र है।
  • आज भगवान शिव जी की पूजा करें।

Aaj Ka Panchang 25 January 2021:  आज पौष माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। आज मृगशिरा नक्षत्र है। आज भगवान शिव जी की पूजा के साथ माता दुर्गा जी की पूजा भी करें। आज चावल का दान करें। आज धार्मिक पुस्तकों के दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज महामृत्युंजय मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है। आज सोमवार है। आज चन्द्रमा के बीज मन्त्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

आज का पंचांग 25 जनवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 25 जनवरी 2021 
माह पौष, शुक्ल पक्ष
तिथि द्वादशी
दिवस सोमवार
नक्षत्र मृगशिरा
योग इंद्र
करण बव
सूर्योदय 07:17 am
सूर्यास्त 05:49 pm
सूर्य राशि मकर
चन्द्र राशि वृष01:05pm तक फिर मिथुन 
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:111am से12:57pm तक 
विजय मुहूर्त  02:20pm से 03:02pm तक 
गोधुली मुहूर्त  05:40pm से 06:03pm तक 

आज राहुकाल- प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल