लाइव टीवी

आज का पंचांग 27 अप्रैल: आज जन्म लेने वाले बच्चे होंगे वाणी के धनी, जानें सोमवार की शुभ और अशुभ घड़ी

Updated Apr 27, 2020 | 07:53 IST

Aaj ka Panchang: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Aaj ka Panchang 27 अप्रैल 2020

Today Panchang 27 April 2020: आज 27 अप्रैल है। हिंदी तिथि से वैशाख माह शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है। आज मृगशिरा नक्षत्र है। आज चन्द्रमा शुक्र प्रधान वृष राशि में है। 11 बजकर 47 मिनट दिन के बाद वह मिथुन में जाएगा। पंचांग को पूरा पढ़कर उसका लाभ उठाएं। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना गया है। सूर्य व चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हो उस राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए। अभी सूर्य मेष में हैं। मुहूर्त के निश्चित नियम व महत्व हैं। शुभ कार्य में ही शुभ कार्य करें। राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है। स्थान के अनुसार राहुकाल बदल जाता है। सूर्य व चन्द्रमा की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। नक्षत्र ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। आइये आज के पंचांग का शुभ दर्शन करें व लाभ उठाएं। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का भविष्य-

आज सूर्य मेष में व चन्द्रमा वृष राशि में हैं। 11:47 am के बाद चन्द्रमा मिथुन में आएंगे। आज जन्म लेने वाले बच्चे बुध व मंगल से प्रभावित बहुत ही वाचाल, सुंदर व तार्किक बुद्धि के स्वामी होंगे। मिथुन का चन्द्रमा का प्रभाव उनको वाणी का धनी बनाएगा। मंगल व शुक्र प्रशासनिक अधिकारी व बुध कुशल लॉयर बनाएगा। ऐसे बच्चे बड़े होकर विधि की उच्च शिक्षा में जा सकते हैं। ऐसा बालक बहुत सफल सर्जन भी बन सकता है। बुध व शुक्र के कारण व्यवसाय के साथ साथ वे बहुत सफल नेता भी बन सकते हैं। ऐसे जातक लोगों के सेवक होंगे। उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा लेकिन उनको स्किन संबंधित रोगों से परेशानी हो सकती है। ऐसे बच्चों को प्रत्येक बुधवार को मूंग की दाल का दान करवाते रहना चाहिए।

आज क्या करें व क्या न करें-

आज विष्णु जी की पूजा करें। श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। घर पर ही श्री आदित्य हृदयस्तोत्र का पाठ करें। एक व्यक्ति के भोजन के बराबर अन्न  का दान करें। वस्त्र का दान भी लाभ करेगा। आज किसी को धन उधार सोच समझ कर ही दें।  

यहां पढ़ें 27 अप्रैल का पंचांग

  • दिनांक-27 अप्रैल 2020
  • दिन-सोमवार
  • माह-वैशाख
  • तिथि- चतुर्थी
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • नक्षत्र-मृगशिरा
  • करण-विष्टि
  • सूर्य राशि-मेष
  • चन्द्र राशि-वृष11:47 am के बाद मिथुन
  • शुभ मुहूर्त-1 अभिजीत-11:54 am से 12:47am तक
  • 2-विजय मुहूर्त-02:32pm से 03:26 pm
  • 3-गोधूलि मुहूर्त-06:39pm से 07:07pm
  • अशुभ मुहूर्त-राहुकाल- प्रातःकाल 07:30 बजे से 09 बजे तक

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल