लाइव टीवी

आज का पंचांग, 3 दिसंबर 2020: भगवान राम की उपासना के साथ करें शिव पूजा, जानिए आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Updated Dec 03, 2020 | 05:00 IST

आज का पंचांग 3 दिसंबर 2020: आज भगवान राम के साथ भगवान शिव की पूजा से से उत्तम फल प्राप्त होगा। पढ़ें गुरुवार का पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 3 December 2020
मुख्य बातें
  • पंचांग से होता नक्षत्रों और ग्रहों की दशा का ज्ञान।
  • गो माता को केला व गुड़ खिलाने का है अनन्त पुण्य।
  • श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ से मिलेगा शुभ फल।

Aaj Ka Panchang 3 December 2020: आज मृगशिरा माह कृष्ण पक्ष की तृतीया है। आज गुरूवार है। भगवान विष्णु का दिवस है। आज भगवान राम की उपासना के साथ भगवान शिव जी की पूजा भी करें। आज धार्मिक पुस्तकों का दान करें। आज चने की दाल के दान का बहुत महत्व है। आज भगवान विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। बहुत लोग आज व्रत भी रखते हैं। आज गो माता को केला व गुड़ खिलाने का अनन्त पुण्य है। चन्द्रमा मिथुन राशि में है। मिथुन का स्वामी बुध है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए। आज विष्णु मंदिर जाएं व भगवान की चार परिक्रमा करें।

पंचांग 3 दिसंबर 2020 (Today Panchang):

दिनांक  3 दिसंबर 2020
तिथि तृतीया
दिवस गुरुवार
नक्षत्र आद्रा
माह मृगशिरा, कृष्ण पक्ष
करण विष्टि
योग शुभा
सूर्योदय 06:57 am
सूर्यास्त 05:23 pm
सूर्य राशि वृश्चिक
चन्द्र राशि मिथुन
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 11:51am से 12:33pm तक
विजय मुहूर्त 01:56pm से 02:36pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:14pm से 05:40pm तक

आज राहुकाल-दोपहर 01:30 बजे से 03 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल