लाइव टीवी

आज का पंचांग, 8 जनवरी 2021: आज वैभव लक्ष्मी का व्रत करें, चावल दान का है बहुत महत्व, जानें शुभ मुहूर्त

Updated Jan 08, 2021 | 05:00 IST

आज का पंचांग, 8 जनवरी 2021: आज चावल दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हरिकीर्तन का अनन्त फल है। आज श्री सूक्त के पाठ करने का अनन्त पुण्य है...

Loading ...
aaj ka panchang 8 january 2021 today
मुख्य बातें
  • आज स्वाती नक्षत्र है।
  • आज भगवान विष्णु जी की उपासना करें।
  • साथ ही लक्ष्मी जी की भी पूजा करें।

आज का पंचांग, 8 जनवरी 2021: आज पुष्य माह कृष्ण पक्ष की दशमी है। रात्रि 09:40 के बाद एकादशी है। आज स्वाती नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ लक्ष्मी जी की पूजा भी करें। आज वैभव लक्ष्मी का व्रत भी करें। आज चावल दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में हरिकीर्तन का अनन्त फल है। आज श्री सूक्त के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शुक्रवार है। आज चन्द्रमा तुला मेंं है,व तुला का स्वामीग्रह शुक्र है। आज शुक्र के बीज मंत्र का जप करें।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

आज का पंचांग, 8 जनवरी 2021: (Today Panchang):

दिनांक 08 जनवरी 2021
तिथि दशमी09:40pm तक फिर एकादशी 
दिवस शुक्रवार
नक्षत्र स्वाती
योग  धृति
माह पुष्य, कृष्ण पक्ष
करण वणिज
सूर्योदय 07:13 am
सूर्यास्त 05:42 pm
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि तुला
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:08am से12:48pm तक  
विजय मुहूर्त  02:13pm से 02:58pm तक 
गोधुली मुहूर्त  05:32pm से 05:48pm तक 

आज राहुकाल- प्रातःकाल10:30 बजे से 12 बजे तक राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल