लाइव टीवी

Kartik Purnima Upay: कार्तिक पूर्णिमा पर करें सूर्य संग इस पेड़ की उपासना, दूर हो जाएगी सारी परेशानियां

Updated Nov 11, 2019 | 10:38 IST | Ritu

Kartik purnima Upay: कार्तिक पूर्णिमा (Kartik purnima) के दिन गंगा स्नान करने के साथ कई उपाय (Upay) जरूर करने चाहिए। ये उपाय जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाने का काम करेंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
What to do on Kartik Purnima
मुख्य बातें
  • शाम के समय सभी देवगण के लिए दीपदान करें
  • गंगा स्नान कर शाम मां तुलसी के समक्ष दीपदान करें
  • आम का तोरण घर के मुख्य द्वार पर जरूर लगाएं

कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरी पूर्णिमा के नाम से भी जानते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन भगवान शिव ने असुर त्रिपुरासुर का वध किया था। वहीं कार्तिक पूर्णिमा की शाम भगवान विष्णु का मत्स्य अवतार लिया था। इस कारण कार्तिक पूर्णिमा का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण बन जाता है। 

मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करना बेहद पुण्य का काम होता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान के बाद दीपदान करने से दस यज्ञों के बराबर पुण्य मिलता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुछ उपाय जरूर करें ताकि आपके जीवन कि मनोकमानाएं ही पूर्ण न हो बल्कि आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो सके।

कार्तिक पूर्णिमा पर जरूर करें ये खास उपाय 

1. सारे कार्य होंगे सफल : स्नान बाद 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय' मंत्र का जाप करें। साथ ही तिल और घी से भगवान विष्णु जी के निमित्त 108 आहुतियां दें। श्री विष्णु के अलावा बाकी सभी देवताओं के लिये भी एक-एक घी की आहुति दें और अंत में एक पूर्णाहुति देकर हवन पूर्ण करें। इसके बाद ब्राह्मण को भोजन कराएं और दक्षिणा दे। ऐसा करने से सारे कार्य सफल होंगे और नकारात्मक शक्तियों से छुटकारा मिलेगा।

2. सुख समृद्धि के लिए : कार्तिक पूर्णिमा के दिन सूर्यदेव और गूलर के पेड़ की पूजा करें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि मिलती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गूलर के पेड़ की उपासना करने और दीप दान करना चाहिए इससे पूरे परिवार की तरक्की का राह खुलती है।

3. भय दूर करने के लिए : कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शंकर पूजा करें और मंदिर जा कर शिवलिंग पर जल अर्पित करें। इससे किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले होने वाला भय या अनजाना भय दूर होता है।

4. मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए : अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए आप कार्तिक पूर्णिमा के दिन कार्तिकेय भगवान की विधि-पूर्वक पूजा करनी चाहिए और उनसे अपनी मनोकामना व्यक्त करनी चाहिए। इससे आपके घर में खुशहाली और सुख-शांति भी आएगी।

5. खुशहाली के लिए : घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण बाधंना आपके घर में खुशहाली का रास्ता खोलेगा। घर के मंदिर में भी आम के पत्तों का तोरण लगाएं। साथ ही सुबह के समय भी भगवान विष्णु की पूजा कर धूप-दीप जलाएं। रात में चन्द्रदेव को जल और दूध अर्घ्य दें।

6. अच्छी सेहत के लिए : कार्तिक पूर्णिमा के दिन शाम को तुलसी के पौधे में घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपकी और आपके परिवार की सेहत हमेशा अच्छी रहेगी और सेहत का वरदान मिलेगा।

7. दांपत्य जीवन में प्यार बढ़ाने के लिए : कार्तिक पूर्णिमा के दिन दो चन्दन के टुकड़े लें और एक टुकड़ा मन्दिर में दान दें और दूसरा टुकड़ा भगवान विष्णु को समर्पित कर दें। ये उपाय आपके दांपत्य जीवन में प्रेम को बढ़ाएगा।

कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान जरूर करें और भगवान शिव और विष्णु के साथ समस्त देवगणों के नाम पर दीप दान जरूर करें।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल