लाइव टीवी

Magh Month 2021 Festivals List: माघ के महीने में पड़ेंगे कौन से व्रत और त्यौहार? यहां देखिए पूरी लिस्ट

Updated Jan 28, 2021 | 19:07 IST

Magh Maas Festivals List 2020: माघ का महीना या माघ मास हिंदू कैलैंड के ग्यारहवें महीने के तौर पर जाना जाता है जो जनवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू हो रहा है। इसमें कई व्रत और त्यौहार पड़ने जा रहे हैं।

Loading ...
माघ महीने के व्रत और त्यौहार
मुख्य बातें
  • हिंदू कैलेंडर के अनुसार 11वां महीना होता है माघ
  • जनवरी के अंतिम दिनों के दौरान शुरू हो रहा है माघ मास
  • यहां जानिए शुरू होने की तारीख और महीने में पड़ने वाले व्रत-त्यौहार

उत्तर भारत के राज्यों के लिए हिंदू कैलेंडर के अनुसार नया और ग्यारहवां महीना शुरू हो रहा है, जिसे माघ मास के रूप में भी जाना जाता है। माघ का महीने की शुरुआत 29 जनवरी 2021 को हो रही है और और 27 फरवरी, 2021 को इसका समापन हो जाएगा। आइए संक्षिप्त में एक नजर डालते हैं कि क्यों महत्वपूर्ण है माघ का महीना और इसमें कौन से व्रत और त्यौहार पड़ने जा रहे हैं। 

माघ मास का महत्व (Magh Maas Significance):
हिंदू कैलेंडर का उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पंजाब और छत्तीसगढ़ जैसे प्रमुख राज्यों में पालन किया जाता है। इन सभी राज्यों में पारंपरिक कैलेंडर की गणना पूर्णिमा या अगले पूर्णिमा के अगले दिन के आधार पर की जाती है और इसलिए इन सभी जगहों पर 29 जनवरी से माघ के महीने का शुभारंभ होगा।

माघ मास पवित्र स्नान, श्राद्ध करने और दान करने के लिए आदर्श समय माना गया है। साथ ही इस मास में विभिन्न व्रत भी किए जाते हैं और कई त्यौहार भी पड़ेंगे, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। मान्यताओं के अनुसार, माघ का महीना भगवान श्रीकृष्ण के माधव स्वरूप को समर्पित बताया गया है।

माघ मास 2021 व्रत और त्यौहार (Vrat and Festivals for Magh Month 2021):

गुप्त नवरात्रि - 12 फरवरी से 21 फरवरी
बसंत पंचमी - 16 फरवरी
रथ सप्तमी - 19 फरवरी
भीष्म अष्टमी - 20 फरवरी

इस साल माघ के महीने में मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा और रथ सप्तमी के पर्व मनाए जाने वाले हैं। इसके अलावा माघ माह 2021 की शुरुआत में ही चतुर्थी व्रत या संकष्टी गणेश चतुर्थी 31 जनवरी को है। उत्तर भारतीय कैलेंडर के अनुसार चंद्रमा के उदय का समय 8:27 बजे से शुरू है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल