लाइव टीवी

आज का पंचांग, 09 मार्च 2021: आज अन्नदान का है बहुत महत्व, जानें मंगलवार के मुहूर्त

Updated Mar 09, 2021 | 01:30 IST

आज का पंचांग 09 मार्च 2021: आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। पढ़ें मंगलवार का पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 06 March, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज भगवान विष्णु की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।
  • आज किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें।
  • पढ़ें 09 मार्च का पंचांग और जानें आज का शुभ व अशुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang 09 March 2021: आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की एकादशी है। इस अवसर पर कई धार्मिक पूजाएं की जाती हैं। आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में विष्णु जी की विधिवत पूजा करें व श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। आज चन्द्रमा मकर राशि में है। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज मंगलवार है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 09 मार्च 2021 (Today Panchang):

दिनांक 09 मार्च 2021
दिवस मंगलवार
माह फाल्गुन, कृष्ण पक्ष
तिथि एकादशी
सूर्योदय 06:42 am
सूर्यास्त 06:22 pm
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा
सूर्य राशि कुंभ
चन्द्र राशि मकर
करण बालव
योग वरीयान
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:10 pm से 12:56 pm तक
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:11 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:13 pm से 06:39 pm तक

आज राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल