लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 09 मार्च, 2021: 04 अंक वाले आज खानपान पर नियंत्रण रखें, पढ़ें अपना अंकफल

Updated Mar 09, 2021 | 05:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 09 March 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
Ank Jyotish 09 March 2021
मुख्य बातें
  • आज उदर रोग से परेशानी हो सकते हैं 01 अंक वाले लोग।
  • 04 अंक वालों के जॉब व व्यवसाय में सफलता का संकेत है।
  • 07 अंक वालों के व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है।

अंक राशिफल 09 मार्च​: आज 09 मार्च 2021 है। 09 का अंक वैभव व प्रसिद्धि का है। अंक 09 तेजस्विता का प्रतीक है। आज 09-03-2021 का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 08 का स्वामी शनि है। शनि, शुक्र व बुध परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 09 के मित्र अंक 01, 03 तथा 02 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 09 मार्च  का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- जन्मांक 03 व 08 का उच्चाधिकारी आपको जॉब में लाभ दे सकता है। व्यवसाय में भाग्य स्वामी शनि अचानक कोई बड़ा लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक-09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में जन्मांक01 व 09 के व्यक्ति से लाभान्वित होंगे। व्यवसाय को लेकर प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य- शीत जनित रोग से समस्या आ सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक- 01 व 09
जॉब व व्यवसाय-शनि व मंगल से जॉब व व्यवसाय में परेशानी मिल सकती है। 
स्वास्थ्य- मंगल उदर विकार से कष्ट दे सकता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक- 08
जॉब व व्यवसाय- जॉब व व्यवसाय में भाग्य स्वामी शनि व मंगल से सफलता का संकेत है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा फिर भी खान पान पर नियंत्रण रखें।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक- 06
जॉब व व्यवसाय- मंगल व बुध व्यवसाय में कोई नवीन कार्य ला सकता है।जॉब में अंक 03 से लाभ मिलेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रह सकते हैं।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक- 07
जॉब व व्यवसाय- इस अंक का स्वामी शुक्र व भाग्यस्वामी शनि है।जॉब में मंगल व शनि का सपोर्ट प्रोग्रेस देगा। भाग्यांक 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ देगा। 
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07

शुभ अंक- 04
जॉब व व्यवसाय- जॉब में अंक 09 के सहयोग से प्रगति हो सकती है। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक- 05
जॉब व व्यवसाय- शनि व मंगल व्यवसाय में अचानक कोई बड़ा प्रोजेक्ट दे सकते हैं । जॉब को लेकर अंक 08 नामांक का मित्र लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- बीपी से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक- 03
जॉब व व्यवसाय- मंगल व भाग्य स्वामी शनि जॉब में कोई नवीन उत्तरदयित्व का समावेश करा सकते हैं। जॉब में भाग्यांक 08 का व्यक्ति लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- मंगल व शनि उदर रोग दे सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल