लाइव टीवी

आज का पंचांग, 24 फरवरी 2021: आज बजरंगबाण का पाठ करने का है अनन्त पुण्य, पढ़ें बुधवार का पंचांग

Updated Feb 24, 2021 | 01:30 IST

आज का पंचांग 24 फरवरी 2021: आज किसी मंदिर में भगवान शिव व दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें तथा दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज प्रदोष व्रत है। पढ़ें बुधवार का पंचांग।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 24 February, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज माघ माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है।
  • आज किसी मंदिर में भगवान शिव व दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें।
  • पढ़ें 24 फरवरी का पंचांग, जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang 24 February 2021: आज माघ माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। 06:06 pm के बाद त्रयोदशी है। आज प्रदोष व्रत है। इस अवसर पर कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। आज पुनर्वसु नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में भगवान शिव व दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें तथा दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा मिथुन राशि में है। प्रातःकाल 07:06 के बाद कर्क में आएगा। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज बुधवार है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 24 फरवरी 2021 (Today Panchang):

दिनांक 24 फरवरी 2021
दिवस बुधवार
माह माघ, शुक्ल पक्ष
तिथि द्वादशी 06:06 pm तक फिर त्रयोदशी
सूर्योदय 06:56 am
सूर्यास्त 06:14 pm
नक्षत्र पुनर्वसु
सूर्य राशि कुंभ
चन्द्र राशि मिथुन 07:06 am तक फिर कर्क
करण तैतिल
योग धृति
शुभ मुहूर्त- अभिजीत 12:14 am से 12:57 pm तक
विजय मुहूर्त 02:23 pm से 03:09 pm तक
गोधुली मुहूर्त 05:47 pm से 06:11 pm तक

आज राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल