लाइव टीवी

Jaya Ekadashi Rangoli: जया एकादशी के दिन घर में जरूर बनाएं रंगोली, म‍िलेगी मां लक्ष्‍मी की कृपा

Updated Feb 23, 2021 | 16:36 IST |

Jaya Ekadashi Rangoli: जया एकादशी के दिन घर में रंगोली बनाने की प्रथा होती है। ऐसी मान्यता है, कि इस दिन रंगोली बनाने से माता लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।

Loading ...
मुख्य बातें
  • जय एकादशी के दिन रंगोली बनाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है
  • इस दिन घर के मुख्य द्वार पर रंगोली बनाने से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है
  • जया एकादशी के दिन भगवान श्री हरि और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है

Jaya Ekadashi Rangoli: रंगोली खुशियों का प्रतीक माना जाता है। इसलिए हमारे देश में हर खुशी के अवसर पर रंगोली जरूर बनाई जाती है। इसी प्रकार जया एकादशी के दिन माता लक्ष्मी के घर में आगमन होने की खुशी में लोग घर में तरह-तरह की रंगोली बनाते हैं। माघ शुक्ल पक्ष के दिन मनाएं जाने वाला जया एकादशी व्रत का बहुत बड़ा महत्व है। इस दिन भगवान श्री हरि के साथ माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जिस घर में श्रीहरि की पूजा सच्चे भक्ति के साथ की जाती है, उस घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है। कथाओं के अनुसार इस दिन रंगोली बनाने से माता लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती है। यदि आप इस दिन रंगोली को घर के मुख्य द्वार पर या जहां भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई हो वहां बनाएं, तो वह बहुत शुभ माना जाता है। माता लक्ष्मी की प्रसन्नता के साथ भगवान श्री हरि का आशीर्वाद पाने के लिए एकादशी के दिन अपने घर में रंगोली जरूर बनाएं। तो आइए जाने जया एकादशी रंगोली बनाने का आसान तरीका।

रंगोली बनाने की सामग्री

- पेंसिल 
- सफेद पेपर


रंगोली बनाने की विधि

- एकादशी स्पेशल रंगोली बनाने के लिए सबसे पहले एक पेंसिल और सफेद पेपर लें।


- अब उस पेपर पर गोला आकार में छोटा-छोटा पेंसिल से डॉट्स बना लें।


- अब डॉट्स को एक दूसरे दूसरे से जोड़ते हुए तितली के आकार का बनाएं।


- जब तितली के आकार का डिजाइन बन जाए, तो सारे डॉट को एक दूसरे से जोड़ते हुए फूल के आकार का शेप बनाएं।


- ऊपर से एक दोनों साइड दिल के आकार का खुला हुआ आकृति बनाएं।


-  चित्र के सबसे ऊपर में दिए की आकृति बनाएं।


- ठीक उसी प्रकार नीचे भी फूल की आकृति बनाकर उसे उसके किनारे पेंसिल से उसे डार्क बना दें।


- इस प्रकार से सारे बिंदुओं को मिलाकर एक खूबसूरत जय एकादशी रंगोली बनकर तैयार हो जाएगी।
 

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल