लाइव टीवी

Coconut Vastu Tips: नारियल में होता मां लक्ष्मी का निवास, मनचाही सफलता के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

Updated Aug 09, 2022 | 00:10 IST

Coconut Vastu Tips: हिंदू धर्म में हर शुभ काम में नारियल का इस्तेमाल जरूर किया जाता है। ऐसा कहा जाता है, कि इसमें मां लक्ष्मी निवास करती है। यहां आप आंगन में नारियल के पेड़ लगाने के फायदों के बारे में जान सकते हैं।

Loading ...
Coconut Vastu Tips
मुख्य बातें
  • हिंदू धर्म में नारियल शुभ का प्रतीक माना जाता है
  • नारियल से कई प्रकार के ज्योतिषीय उपाय भी किए जाते हैं
  • जानें आंगन में नारियल का पेड़ लगाने के फायदे

Coconut vastu tips: हिंदू धर्म में नारियल का पेड़ शुभ का प्रतीक माना जाता है। कुछ जगहों पर इसे श्रीफल के नाम से भी पुकारा जाता है। ऐसा माना जाता है कि नारियल के पेड़ में साक्षात मां लक्ष्मी निवास करती हैं। दक्षिण भारत में तो नारियल पूर्णिमा के नाम से पर्व भी मनाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं नारियल के फल के साथ-साथ नारियल का पेड़ भी बहुत शुभ माना जाता है। अगर नहीं, तो आइए जानते हैं घर में नारियल का पेड़ लगाने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

घर में नारियल का पेड़ लगाने के फायदे

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि नौकरी या व्यापार में मनचाही सफलता आपको नहीं मिल रही हो, तो आंगन में नारियल का पेड़ लगाना चाहिए।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आंगन में नारियल का पेड़ लगाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
  • सुख और समृद्धि के लिए वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में नारियल का पेड़ लगाना चाहिए।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आंगन में सही दिशा में नारियल का पेड़ लगाना शुभ माना जाता है। अन्यथा व्यक्ति को नुकसान हो सकता है।
  • नारियल से आप ज्योतिषीय उपाय भी कर सकते है। हिंदू धर्म में नारियल का धार्मिक और मांगलिक कार्यों में इस्तेमाल भी किया जाता हैं। 

Also Read: धन लाने वाले माने जाते हैं ये वास्तु उपाय, आजमा लिए तो आपके लिए भी खुल सकता है कुबेर का खजाना

पाए जाते हैं प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स
स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए, तो नारियल का पानी हमारे पेट के साथ-साथ खोपड़ी को भी ठंडा रखता है। नारियल में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, पोटैशियम, फाइबर और कैल्शियम जैसे कई प्रकार के खनिज पदार्थ खनिज तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। पानी वाला नारियल लें। अब उसे अपने ऊपर 21 बार वारें। अब उसे देवस्थान पर जाकर आग में जला दें। ऐसा आप हर मंगलवार या शनिवार को ही करें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपके जीवन में हमेशा के लिए समस्या दूर हो सकती हैं। यदि आपकी सेहत संबंधित समस्या है, तो उससे भी आपको मुक्ति मिल सकती है।

Also Read: Vastu Tips: स्टोर रूम और इन जगहों पर न रखें किचन का सामान, बनता है दरिद्रता का कारण

ये हैं नारियल के अन्य फायदे
नारियल को आप फल के रूप में भी खा सकते है। नारियल के पानी से आप अपनी प्यास बुझा सकते है। नारियल के फल को जलाकर आप कुछ भी पका सकते है। नारियल की छाल से आप चटाई भी बना सकते है। नारियल से आप बर्तन बना सकते है।

नारियल की लकड़ी से आप चाहे, तो फर्नीचर भी बना सकते हैं। इसके अलावा नारियल से आप पंखा, टोकरी बना सकते हैं। कई जगहों पर तो नारियल के तेल से खाना भी बनाया जाता है।  नारियल की लकड़ी, छाल और फल की खोपड़ी को मिलाकर आप एक झोपड़ी भी तैयार कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल