लाइव टीवी

Dev Diwali Ke Upaay: देव दीपावली पर कर लें बस ये अचूक उपाय, घर में धन की होने लगेगी बरसात

Updated Nov 29, 2020 | 13:34 IST

Dev Deepavali Remedy : देव दीपावली के दिन यदि आप अपने धन संकट से छुटकारा पाने के लिए एक छोटा सा उपाय कर लें तो आपके घर में देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

Loading ...
Dev Deepavali Remedy , देव दीपावली उपाय
मुख्य बातें
  • देव दीपावली के दिन धन संकट से जुड़े उपाय करें
  • इस दिन दीपक मुख्यद्वार पर जरूर जलाना चाहिए
  • दीपक में लौंग डाल कर आप अपनी समस्या से छुटाकारा पाएं

देवताओं की दीपावली को देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। 29 नवंबर को देव दीपावली होगी। इस दिन धन से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए आप विशेष उपाय कर सकते हैं। इस दिन किए गए उपाय जरूर फलीभूत होगा। इस दिन कार्तिक पूर्णिमा भी होती है इसलिए इस दिन का महत्व अपने आप में बहुत बढ़ जाता है।

देव दिवाली के दिन गंगा स्नान करने के साथ दान-पुण्य करने का भी विशेष महत्व होता है। इस दिन गंगा घाट के किनारे दीपदान जरूर करना चाहिए। घाटों पर दीपक जलाकर देवताओं से सुख समृद्धि की कामना की जाती है, लेकिन इस बार देव दीपावली पर एक विशेष योग भी है इसलिए यदि आप एक खास उपाय करें तो आपके घर कभी धन की कमी नहीं होगी।

यदि आप कर्ज में डूबे हों या आपका धन कहीं रुका हो या उधार का दिया पैसा वापस न मिल रहा हो तो आपको इस दिन उपाय करने चाहिए। साथ ही यदि  शेयर मार्केट में जिनका धन डूब गया हो या प्रॉपर्टी खरीदने में दिक्कत आ रही हो तो आपको इन सब समस्याओं के लिए बस एक आसान सा उपाय करना होगा।

बस कर लें ये एक उपाय
एक आटे या मि्टटी का दीपक लें और इसमें तेल या घी कुछ भी डाल लें। इसके बाद इस दीपक में 7 लौंग डाल दें। ध्यान रहे दीपक केवल मिट्टी या आटे का ही होना चाहिए।

समय का रखें विशेष ध्यान

देव दीपावली 29 नवंबर को है और इस दिन रात 12 बजे से पूर्णिमा लगेगी। इसलिए आप यह उपाय रात 12 बजे के बाद करें। यह दीपक आप घर के मुख्यद्वार पर रखें।

ऐसे जलाएं दीपक

मिट्टी या आटे का दिया ले कर उसमें घी या तेल डाल दें। इसमें मौली की बाती बना कर लगा दें। इसके बाद इसमें 7 लौंग डालें और 11 बार 'ऊं हीं श्रीं लक्ष्मीभयो नम:' का जाप कर लें। इसके बाद दिया मुख्यद्वार के गेट पर पूर्व दिशा में रख दें। ध्यान रहे कि दिया जब भी रखें उसके बाद कम से कम ये चार बजे तक जरूर जले।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल