लाइव टीवी

विजया एकादशी: अच्छी नौकरी और सफलता के लिए करें यह उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना

Updated Mar 09, 2021 | 09:53 IST

सनातन धर्म में विजया एकादशी का विशेष महत्व है, इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और धार्मिक कार्यों में हाथ बटाया जाता है। विजया एकादशी व्रत करने से हर एक क्षेत्र में विजय प्राप्त किया जा सकता है।

Loading ...
Vijaya Ekadashi
मुख्य बातें
  • फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी विजया एकादशी के नाम से जानी जाती है
  • विजया एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करना लाभदायक माना जाता है
  • इस दिन कुछ उपाय करने से हर एक क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है

Vijaya Ekadashi: हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी, विजया एकादशी कहलाती है। हिंदू धर्म शास्त्रों में विजया एकादशी का उल्लेख किया गया है और उसकी महिमा को बताया गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान राम ने भी समस्त वानर सेना के साथ मिलकर विजया एकादशी व्रत किया था। इस व्रत के फल स्वरुप उन्हें विशालकाय समुद्र को पार करने में मदद मिली थी और लंका पर विजय प्राप्ति हुई थी।

कहा जाता है कि भगवान ब्रह्मा ने नारद मुनि को विजय एकादशी के महत्वाकांक्षा को समझाया था। इसके साथ भगवान श्री कृष्ण ने भी धर्मराज युधिष्ठिर को विजया एकादशी की महिमा से अवगत करवाया था। इस वर्ष विजया एकादशी 9 मार्च को मनाई जा रही है। मान्यताओं के अनुसार, विजया एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और इस दिन कुछ उपाय अवश्य करने चाहिए। अगर आप अपने जीवन में कई परेशानियों से जूझ रहे हैं तो विजया एकादशी पर किए गए उपाय आपके सभी कष्टों को हर लेंगे। 
सफलता प्राप्त करने के लिए उपाय

अगर आप किसी विशेष काम या क्षेत्र में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो विजया एकादशी पर स्नानादि करके श्री राम परिवार की पूजा कीजिए फिर 11 केले, लाल फूल और लड्डू अर्पित कीजिए। इसके बाद 11 दीपक और अगरबत्ती जलाएं और 11 खजूर और बदाम राम परिवार को चढ़ाएं। यह सब करने के बाद आपको ॐ सिया पतिये राम रामाय नमः मंत्र का जाप करना है। यह उपाय करने से आपको सफलता जरुर प्राप्त होगी।

नौकरी के लिए उपाय

अगर आप अच्छी नौकरी पाना चाहते हैं तो एक कलश पर आम का पल्लव रखिए फिर उसके ऊपर एक पात्र रखिए। इस पात्र को जौ से भर दीजिए और दीया जलाइए। अब 11 फूल, 11 फल और मिठाई भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को अर्पित करके उनकी पूजा कीजिए। पूजा करने के बाद ॐ नारायणाय लक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप कीजिए। 

अधूरी इच्छा पूरी करने के लिए उपाय

अगर आपकी कोई इच्छा अधूरी रह गई है जिसे आप बरसों से पूरा करना चाहते हैं तो विजया एकादशी पर भगवान विष्णु की प्रतिमा का अभिषेक दूध में केसर डालकर कीजिए। अभिषेक करने के बाद विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ कीजिए और अपनी इच्छा को भगवान विष्णु के सामने रखिए।

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए उपाय

मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु का वास पीपल के पेड़ पर होता है इसीलिए विजया एकादशी पर पीपल के पेड़ की पूजा कीजिए। विजया एकादशी पर यह उपाय करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। 

घर की सुख शांति के लिए उपाय 

विजया एकादशी पर शाम के समय तुलसी के पास गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए, यह उपाय करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल