लाइव टीवी

आज का पंचांग, 10 मार्च 2021: आज करें दुर्गासप्तशती का पाठ, भूलकर भी इस अशुभ समय पर ना करें शुभ काम

Updated Mar 10, 2021 | 01:30 IST

आज का पंचांग 10 मार्च 2021: आज श्रवण नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। पढ़ें बुधवार का पंचांग और जानें आज के मुहूर्त।

Loading ...
Aaj Ka Panchang 10 March, आज का पंचांग
मुख्य बातें
  • आज किसी मंदिर में दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें।
  • आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है।
  • पढ़ें बुधवार का पंचांग और जानें आज के मुहूर्त।

Aaj Ka Panchang 10 March 2021: आज फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष की द्वादशी है। इस अवसर पर कई तांत्रिक पूजाएं की जाती हैं। आज श्रवण नक्षत्र है। आज भगवान शिव की उपासना के साथ दुर्गा माता की पूजा भी करें। आज दान पुण्य करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में दुर्गा जी की विधिवत पूजा करें व दुर्गासप्तशती का पाठ करें। आज चन्द्रमा मकर राशि में है। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज बुधवार है।

प्रातःकाल पंचांग का दर्शन, अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग 10 मार्च 2021 (Today Panchang):

दिनांक 10 मार्च 2021
दिवस बुधवार
माह फाल्गुन, कृष्ण पक्ष
तिथि द्वादशी
सूर्योदय 06:40 am
सूर्यास्त 06:23 pm
नक्षत्र श्रवण
सूर्य राशि कुंभ
चन्द्र राशि मकर
करण तैतिल
योग परिघ
शुभ मुहूर्त- अभिजीत नहीं है।
विजय मुहूर्त 02:29 pm से 03:07 pm तक
गोधुली मुहूर्त 06:09 pm से 06:34 pm तक

आज राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01:30 बजे तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें और न ही कोई मंगल कार्य आरंभ करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल