लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 07 मार्च, 2021: धर्म और शिक्षा का कारक बनता है 7 का अंक, पढ़ें आज का अंकफल

Updated Mar 07, 2021 | 05:30 IST

Ank rashifal, Today Numerology 07 March 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं, वही आपका जन्मांक है जोकि यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
7 मार्च का अंक राशिफल (Ank Jyotish 07 March 2021)
मुख्य बातें
  • अंक 08 का स्वामीग्रह है शनि, जो रहेगा अंक 06 का मित्र।
  • अंक 09 के साथ बेहतर होगी पार्टनरशिप।
  • 07 का अंक है बहुत ही शुभ और मंगलकारी।

अंक राशिफल 07 मार्च​: आज 07 मार्च 2021 है। 07 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है। 07-03-2021 भाग्यांक 06 हुआ। अंक 06 का स्वामीग्रह शुक्र है। अंक 07 का स्वामीग्रह केतु कभी कभी धर्म, आध्यात्म व शिक्षा का कारक ग्रह बन जाता है। अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, आज अंक 06 का मित्र रहेगा। अंक 09 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है।

अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 07 मार्च  का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक-03
 आर्थिक स्थिति व जॉब -आज केतु व शुक्र जॉब में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। व्यवसाय में जन्मांक 06 की सहायता से सफलता की प्राप्ति है।
स्वास्थ्य सुख-आज उदर रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक-03
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज अंक 06 व 07 का सपोर्ट है। व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है। चन्द्रमा व शुक्र के प्रभाव से जॉब में कार्यों की अधिकता बन सकती है।
स्वास्थ्य सुख- उत्तम है।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक-09
आर्थिक स्थिति व जॉब- भाग्य स्वामी शुक्र व अंक स्वामी गुरु का प्रभाव प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। व्यवसाय में अंक 06 व 07 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख-  हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक-05
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 06 व 09 के भाग्यांक के व्यक्ति से सफलता मिलेगी। आईटी बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर शुक्र यूरीन प्रॉब्लम दे सकता है।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक-  09
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। व्यवसाय में लाभ है।
स्वास्थ्य-नेत्र रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक-02
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज व्यवसाय में शुक्र व केतु का सपोर्ट रहेगा। जॉब से सम्बद्ध जातकों को शुक्र नवीन उत्तरदायित्व का निर्वहन दे सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख-बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 04 
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन अवसर का आगमन हो सकता है।                   
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य को लेकर खुश रह सकते हैं।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर केतु व शुक्र का सपोर्ट प्रोन्नति दे सकता है । व्यवसाय में जन्मांक 08 के लोग लाभ देंगे।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहेगी।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- शुक्र व मंगल जल्द ही जॉब में उन्नति दे सकते हैं।जन्मांक 07 का व्यक्ति   बिजनेस में नवीन अवसर दे सकता है।
स्वास्थ्य सुख- केतु नस  रोग से कष्ट दे सकता है।
शुभ रंग- लाल

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल