लाइव टीवी

अंकज्योतिष 26 मई 2020: 03 अंक के जातक की जॉब रहेगी बेहतर, इन अंक वालों की आर्थिक स्थिति में होगा लाभ

Updated May 26, 2020 | 06:17 IST

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): जन्मांक के अनुसार आपका प्रत्येक दिन ग्रहों से प्रभावित होकर भिन्न-भिन्न फल प्रदान करता है। जन्मांक के अनुसार यहां जानें अपना 26 मई का अंक राशिफल...

Loading ...
Aaj ka Ank Rashifal,अंक ज्योतिष 26 May 2020

Aaj ka ank Rashifal (Numerology): आज 26 मई है। 26 का संयुक्त अंक संघर्ष के बाद सफलता के स्वाद का है। 26 का अंक सफलता व धन संग्रह का है। यह अंक 8 यानी शनि से प्रभावित है। शनि बुध व शुक्र का मित्र ग्रह है। अंक 04 तथा 06 इसका आज मित्र रहेगा।अंक 05 व 07 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है। यह अंक शनि से सम्बंधित द्रव्यों तिल, तेल इत्यादि के दान से शुभ फल प्रदान करना शुरू कर देता है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव-

दिनांक 26 मई का अंक राशिफल-

जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 3 तथा 6
आर्थिक स्थिति व जॉब - आज जॉब में संघर्ष रहेगा। धन का व्यय होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी।
स्वास्थ्य सुख
अंक 8 का प्रभाव 01 पर बहुत बेहतर नहीं रहेगा। हेल्थ में प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद
        
जन्मांक 02
आज का शुभ अंक--02 तथा 07
आर्थिक स्थिति व जॉब-- व्यवसाय में तनाव मिल सकता है। जॉब में प्रगति है। चन्द्रमा धन प्राप्ति करवा सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
शुभ रंग- पीला
        
जन्मांक 03
आज का शुभ अंक 01 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कोई भी निर्णय जल्दी में न लें।
स्वास्थ्य सुख-  गुरु व शनि थोड़ी श्वांश सम्बन्धी समस्या दे सकते हैं।
शुभ रंग- सफेद

जन्मांक 04
आज का शुभ अंक-02 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में सफलता मिलेगी। जॉब में उन्नति है। व्यवसाय के लिए अंक 08 आज बेहतर है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख में बाधा आ सकती है।स्किन प्रॉब्लम हो सकती है।
शुभ रंग-बैगनी व नीला

जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 01 व 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- दोनों में प्रगति है। स्वास्थ्य--राहु के प्रभाव से हड्डी सम्बन्धी समस्या आ सकती है।
शुभ रंग-नीला

जन्मांक 06
आज का शुभ अंक-05 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब-बुध व शनि लाभ देंगे।
स्वास्थ्य सुख-शनि का प्रभाव रहेगा। स्वास्थ्य सुख ठीक है।
शुभ रंग- हरा

जन्मांक 07

आज का शुभ अंक-0 4व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब-जॉब में इसका मित्र अंक 8 आज सपोर्ट करेगा। आर्थिक स्थिति लाभप्रद रहेगी।
स्वास्थ्य सुख-शुगर से ग्रस्त लोग सावधानी बरतें।
शुभ रंग-नीला

जन्मांक 08

आज का शुभ अंक-05 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब-दोनों में लाभ है।
स्वास्थ्य सुख- आज उदर रोग परेशान कर सकता है।
शुभ रंग-आसमानी

जन्मांक 09
आज का शुभ अंक-04 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- अंक 8 के स्वामी ग्रह शनि का इस पर प्रभाव सुखद है। मंगल जॉब में थोड़ा तनाव दे सकता है।
स्वास्थ्य सुख- मंगल ग्रहित रोग उदर विकार से परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग-नारंगी

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल