लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 8 दिसंबर: शन‍ि के अधीन होता है 8 नंबर, जानें आपके अंक पर क्‍या डालेगा प्रभाव

Updated Dec 08, 2020 | 05:00 IST

Ank Rashifal, Today Numerology 8 December 2020: आज शन‍ि के अंक यानी नंबर 8 का द‍िन है। यह अंक सफलता की ओर लेकर जाता है। जानें आज ये आप पर क्‍या प्रभाव डालेगा।

Loading ...
Ank Jyotish Rashifal 8 December 2020
मुख्य बातें
  • जल्‍द सफलता देने वाला है 8 नंबर
  • शन‍ि होता है 8 अंक का स्‍वामी
  • 06 के साथ इसकी बिजनेस पार्टनरशिप बेहतर होती है

आज 08 दिसम्बर है। 08 का अंक बहुत ही शीघ्र सफलता देता है। यह अंक जॉब व व्यवसाय के लिए बहुत ही शुभ है। अंक 08 का स्वामीग्रह शनि है। शनि का मित्र ग्रह शुक्र व बुध है। आज का भाग्यांक 06 है। 06 का स्वामीग्रह शुक्र है। 08 व 07 आज मित्र अंक रहेगा। अंक 06 के साथ इसकी बिजनेस पार्टनरशिप बेहतर होती है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। आगे  जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव। 

पढ़ें अपना 8 दिसंबर का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक01 
आज का शुभ अंक---02 व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब --आज सूर्य व बुध व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब में भी आशातीत सफलता है।
स्वास्थ्य सुख--आज श्वां रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 02

आज का शुभ अंक--01 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब-- जॉब में आशातीत सफलता है। जॉब में प्रोमोशन के भी संकेत हैं।
स्वास्थ्य सुख-- शुगर के रोगी स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ रंग--  सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 03

आज का शुभ अंक-04 व07
आर्थिक स्थिति व जॉब-- भाग्यांक 06 के सहयोग से व्यवसाय में रुका धन मिल सकता है। जॉब में शनि व शुक्र सफलता देंगे।
स्वास्थ्य सुख-  हेल्थ के प्रति सचेत रहें।

Ank rashifal today: जन्मांक 04

आज का शुभ अंक-02 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब में नए पद को लेकर आशान्वित रहेंगे। व्यवसाय में भी किसी नई डील की संभावना है।
स्वास्थ्य-  बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
शुभ रंग--आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 05

आज का शुभ अंक-  04 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब-- व्यवसाय के उन्नति में जन्म अंक 03 व अंक 06 के व्यक्तियों के सहयोग से सफलता मिलेगी। रुके धन की प्राप्ति से प्रसन्न रहेंगे।
स्वास्थ्य-- सेहत के ल‍िए बजरंगबाण का पाठ करें                                                                  
शुभ रंग-- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 06

आज का शुभ अंक-04 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब-- जॉब व व्यवसाय में अंक 06 का सपोर्ट नवीन अवसरों की प्राप्ति कराएगा।
स्वास्थ्य सुख-- सांस के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग-सफेद व आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 07

आज का शुभ अंक-04 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब-- व्यवसाय में अंक 03 व 09 जन्मांक के व्यक्ति से उन्नति है। जॉब में भाग्यांक 06 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य सुख-- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग--नारंगी

Ank rashifal today: जन्मांक 08 

आज का शुभ अंक--02 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब--  व्यवसाय में धन की प्राप्ति है। जाॅॅब में नए उत्तरदायित्व को स्वीकार करें।
स्वास्थ्य सुख-- स्किन रोग से परेशान हो सकते हैं।
शुभ रंग--हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 09

आज का शुभ अंक--01 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब--   व्यवसाय में आपको सफलता मिलेगी। जाँब में भाग्य अंक 06 के सहयोग से भविष्य में जल्द ही प्रोमोशन की सम्भावना रहेगी।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
शुभ रंग--नारंगी

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल