लाइव टीवी

Palmistry Reading in Hindi: हाथ पर दिखें ये रेखाएं, तो समझ लें जिंदगी में होगा बहुत संघर्ष

Updated Dec 30, 2019 | 11:42 IST | Ritu

हाथों की लकीरे (Palmistry) इंसान के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। कुछ खास तरह की रेखाएं खास बातों की ओर ईशारा करती हैं। हाथ पर बने कुछ चिन्ह या रेखा आपके जीवन में संघर्ष को बयां करते हैं। 

Loading ...
Palmistry
मुख्य बातें
  • क्रॉस का निशान हथेली पर होना शुभ नहीं होता
  • उच्च पर्वत पर क्रॉस बनना अच्छा नहीं होता
  • भाग्य रेखा पर क्रॉस बनना अच्छे संकेत नहीं होते

जीवन में सफलता और असफलता हर किसी को मिलती रहती हैं, लेकिन कई बार किसी किसी को जीवन में हर काम में ही असफलता का सामना करना पड़ता है। इसके पीछे इंसान के हाथों में बने कुछ चिन्ह या लकीरे ही जिम्मेदार होती हैं।

हाथों की रेखाओं में ऐसे कुछ संकेत छुपे होते हैं जो इंसान के भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताते हैं। जिस तरह से हाथ में भाग्य रेखा, सूर्य रेखा या ह्रदय रेखा होती है, वैसे ही कई चिन्ह होते हैं। आइए आज इन्हीं चिन्हों को पहचानें।

हाथ में हो ऐसी रेखा, तो जानें कैसा होगा भविष्य 

  1. कई लोगों के हाथ में जगह-जगह क्रॉस का निशान बना रहता है। ये निशान यदि आपकी हथेली में बहुत हो तो आपके लिए ये संघर्ष का संकेत होगा। क्रॉस का निशान जगह-जगह बनने का मतलब होता है कि आपकी अच्छी रेखाओं में भी रुकावट होना। 
  2. यदि आपके हाथ में शनि पर्वत या सूर्य पर्वत ऊंचा हो तो वह बहुत अच्छा माना जाता है, लेकिन यदि यहां कोई क्रॉस बन जाए तो समझ लें ग्रहों की सारी अच्छाई अब संकटों में तब्दील हो जाएगी। 
  3. यदि भाग्य रेखा पर क्रॉस बन जाए तो आपका भाग्य बनते-बनते ही बिगड़ जाएगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी संकट में पड़ सकती है। आपको अपनी मेहनत का फल नहीं मिल सकेगा। 
  4. यदि बुध पर्वत उच्च का हो, लेकिन यदि वहां क्रॉस बन जाए या कई रेखाएं वहां से एक दूसरे को काटती नजर आएं तो वह आपके हित में नहीं होगा। 
  5. यदि आपकी हथेली में कोई भी पर्वत उभार लिए न हो तो ये स्थिति बेहद संकट को दिखाने वाली होती है। पर्वत का उच्च होना बेहद जरूरी होता है। 

यदि हथेली में बहुत ज्यादा क्रॉस बने हो तो इसके लिए कुछ ज्योतिष उपाय अपना कर स्थिति को समान्य किया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल