लाइव टीवी

Today Panchang 05 June: चंद्र ग्रहण के साथ आज है ज्‍येष्ठ पूर्ण‍िमा वट व्रत, जानें क्‍या है द‍िन का शुभ समय

Updated Jun 05, 2020 | 06:08 IST

आज का पंचांग: पंचांग से शुभ अशुभ समय का ज्ञान होता है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना चाहिए। यह सूर्य तथा चंद्रमा की गति की बताता है। जानें आज किस समय बन रहा है शुभ मुहूर्त एवं राहुकाल।

Loading ...
Today Panchang 05 June 2020
मुख्य बातें
  • शुक्रवार के द‍िन आज चंद्र ग्रहण लग रहा है
  • आज अनुराधा नक्षत्र है, साथ ही ज्‍येष्‍ठ पूर्ण‍िमा व्रत
  • आज द‍िन में डेढ़ घंटे के ल‍िए राहुकाल लगेगा

Today Panchang 05 June 2020: आज 05 जून है। हिंदी तिथि से ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा है। पूर्णिमा का व्रत बहुत ही पुण्य प्रदान करने वाला होता है। आज अनुराधा नक्षत्र है। आज चन्द्रमा वृश्चिक राशि में है। प्रतिदिन प्रातःकाल पंचांग पढ़ना शुभ माना गया है। सूर्य व चन्द्रमा जिस राशि में स्थित हो उस राशि के स्वामी ग्रह के बीज मंत्र का जप उस दिन अवश्य करना चाहिए। अभी सूर्य वृष में हैं। मुहूर्त के निश्चित नियम व महत्व हैं। राहुकाल में शुभ कार्य वर्जित है। स्थान के अनुसार राहुकाल बदल जाता है। सूर्य व चन्द्रमा की स्थिति बहुत ही महत्वपूर्ण है। 

आइये आज के पंचांग का शुभ दर्शन करें व लाभ उठाएं। आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।


यहां पढ़ें 05 जून का पंचांग

  • दिनांक- 05 जून 2020
  • दिन- शुक्रवार
  • माह- ज्येष्ठ
  • तिथि- पूर्णिमा  
  • पक्ष- शुक्ल पक्ष
  • नक्षत्र- अनुराधा
  • करण- विष्टि
  • सूर्य राशि- वृष
  • चन्द्र राशि- वृश्चिक

आज क्‍या है खास व्रत 

आज ज्‍येष्‍ठ पूर्ण‍िमा वट व्रत है। इस द‍िन सुहाग‍िनें अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। वहीं आज रात्र‍ि में साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भी लगेगा। 

शुभ मुहूर्त-

1. अभिजीत- 11 बजकर 52 मिनट दिन से 12 बजकर 48 मिनट तक। अभिजीत का समय बहुत ही शुभ होता है। इस समय कोई भी कार्य आरम्भ कर सकते हैं। इस समय किसी विशेष मन्त्रों की सिद्धि भी की जाती है। इस समय दान व पुण्य फलदायी है। आज पूर्णिमा है। आज का अभिजीत मुहूर्त चन्द्र गोचर के कारण विशेष हो गया है। आज व्रत रहें। कोई भी खरीददारी इसी मुहूर्त में करें।

2. गोधूलि मुहूर्त-  07:05 pm से 07:29 pm

अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल- प्रातःकाल10:30 बजे से 12 बजे तक।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल