लाइव टीवी

आज का पंचांग, 3 जनवरी 2021: आज किसी मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा करें, गेंहू दान का है बहुत महत्व

Updated Jan 03, 2021 | 05:05 IST

आज का पंचांग, 3 जनवरी 2021: आज किसी मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा करें व श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। आज गायत्री मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है...

Loading ...
aaj ka panchang 3 january 2021 today
मुख्य बातें
  • प्रातःकाल 08:30 के बाद पंचमी है।
  • आज मघा नक्षत्र है।
  • आज सूर्य उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें।

आज का पंचांग, 3 जनवरी 2021: अंग्रेजी नव वर्ष 2021 के तृतीय दिन आज पुष्य माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है। प्रातःकाल 08:30 के बाद पंचमी है। आज मघा नक्षत्र है। आज सूर्य उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। आज गेंहू का दान करें। आज अन्न दान का बहुत महत्व है। आज किसी मंदिर में भगवान शिव की विधिवत पूजा करें व श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का तीन बार पाठ करें। आज गायत्री मंत्र के जप करने का अनन्त पुण्य है। आज रविवार है। आज सूर्य के बीज मंत्र के जप का दिवस है।

प्रातःकाल पञ्चाङ्ग का दर्शन ,अध्ययन व मनन आवश्यक है। शुभ व अशुभ समय का ज्ञान भी इसी से होता है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है। इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है।

आज का पंचांग, 3 जनवरी 2021: (Today Panchang):

दिनांक 3 जनवरी
तिथि चतुर्थी 08:30am तक फिर पंचमी  
दिवस रविवार
नक्षत्र मघा
योग  प्रीति
माह पुष्य, कृष्ण पक्ष
करण विष्टि
सूर्योदय 07:14 am
सूर्यास्त 05: 36 pm
सूर्य राशि धनु
चन्द्र राशि सिंह 
शुभ मुहूर्त- अभिजीत  12:05am से12:46pm तक
विजय मुहूर्त  01:53pm से 02:38pm तक 
गोधुली मुहूर्त  05:21pm से 05:50pm तक  

आज राहुकाल- सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल