लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 10 मार्च, 2021: 07 अंक वालों की सेहत रहेगी अच्छी, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Updated Mar 10, 2021 | 05:00 IST

Ank rashifal, Today Numerology 10 March 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं वही आपका जन्मांक है। यह 01 से 09 के मध्य होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आपका आज का दिन।

Loading ...
Ank Jyotish 10 March 2021
मुख्य बातें
  • व्यवसाय को लेकर प्रसन्न रहेंगे 05 अंक के जातक।
  • अच्छी रहेगी 07 अंक वाले लोगों की सेहत।
  • जानें किन अंक वालों के लिए खुशियां लेकर आया है 10 मार्च का दिन।

अंक राशिफल 10 मार्च​: आज 10 मार्च  2021 है। 10 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। अंक 01 सूर्य का प्रतीक है। यह अंक 01 यानी सूर्य से प्रभावित है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। आज 10-03-2021 का भाग्यांक 09 हुआ। 09 का स्वामीग्रह मंगल है। सूर्य गुरु व चन्द्र का मित्र है। यह अंक 03 व 09 तथा 02 का मित्र अंक है। अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव।

पढ़ें अपना 10 मार्च  का अंकफल

Ank rashifal today: जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 02 
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज सूर्य व मंगल व्यवसाय में कार्यों की अधिकता के साथ साथ सफलता भी प्रदान करेगा। अंक 09 का सपोर्ट जॉब में नवीन पद की प्राप्ति का है।
स्वास्थ्य सुख- मंगल हेल्थ से प्रॉब्लम दे सकता है।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 03 
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज के भाग्यांक 09 व इस अंक के स्वामी मंगल का सहयोग जॉब व व्यवसाय में नवीन अवसर प्रदान करेगा। सूर्य व मंगल का प्रभाव जॉब में उच्चाधिकारियों से लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- नेत्र रोग से कष्ट की सम्भावना रहेगी।
शुभ रंग- सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 01
आर्थिक स्थिति व जॉब- गुरु,सूर्य व आज का भाग्य स्वामी मंगल जॉब व व्यवसाय में सफलता देंगे। 
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग- पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 01 व 09 का प्रभाव उन्नति देगा। सूर्य जॉब में पद परिवर्तन में सफलता देगा।
स्वास्थ्य- हेल्थ पहले से बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय को लेकर प्रसन्नता की बात है। जॉब में जन्मांक 01 व 09 वाले मित्र के सहयोग से सुखद परिवर्तन की तरफ बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 04
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में जन्मांक 03 व 09 की सहायता से सफलता मिलेगी। मंगल व सूर्य जॉब में उन्नति प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ को लेकर खुश रह सकते हैं।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक- 05 
आर्थिक स्थिति व जॉब- जन्मांक 09 के उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है। भाग्य स्वामी मंगल व इस अंक का स्वामी केतु है। मंगल व सूर्य का सपोर्ट जॉब में प्रोमोशन के लिए सुखद संकेत है।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- पीला व हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- सूर्य व मंगल का प्रभाव जॉब में थोड़ा तनाव दे सकता है ।अंक 06 व 09 के सपोर्ट से जॉब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
शुभ रंग-आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 03
आर्थिक स्थिति व जॉब- इस अंक का स्वामी व भाग्य स्वामी मंगल आज के अंक स्वामी सूर्य के साथ व्यवसाय में प्रोग्रेस दे सकते हैं। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी।
स्वास्थ्य सुख- उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग- पीला

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल