लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 7 फरवरी, 2021: अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है धर्म-शिक्षा का कारक, जानिए आज का अंकफल

Updated Feb 07, 2021 | 03:30 IST

Ank rashifal, Today Numerology 7 February 2021: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा होते हैं, वही आपका जन्मांक होता है। जानें अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, रविवार का दिन।

Loading ...
Ank Jyotish Rashifal 7 February 2021
मुख्य बातें
  • 07 का अंक होता है बहुत ही शुभ और मंगलकारी।
  • अंक 07 का स्वामीग्रह है केतु, भाग्यांक है 05।
  • जानिए कैसा रहेगा अंक ज्योतिष के अनुसार आपका आज का दिन।

अंक राशिफल 7 फरवरी 2021आज 07 फरवरी 2021 है। 07 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। अंक 07 का स्वामीग्रह केतु है। भाग्यांक 05 हुआ। अंक 05 का स्वामीग्रह बुध है। अंक 07 का स्वामीग्रह केतु कभी कभी धर्म, आध्यात्म व शिक्षा का कारक ग्रह बन जाता है। अंक 08 जिसका स्वामी शनि है, आज अंक 05म का मित्र रहेगा।अंक 06 के साथ इसकी पार्टनरशिप बेहतर होती है।

अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है ,उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 7 फरवरी का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक- 01
आज का शुभ अंक- 02 व 09
 आर्थिक स्थिति व जॉब- आज केतु व बुध व्यवसाय में कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब में जन्मांक 05 की सहायता से सफलता की प्राप्ति है।
स्वास्थ्य सुख- आज नेत्र रोग से प्रॉब्लम आ सकती है।
शुभ रंग- सफेद व पीला

Ank rashifal today: जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 04 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज अंक 01 व 05 का सपोर्ट है। व्यवसाय में धन का आगमन हो सकता है। चन्द्रमा व बुध के प्रभाव से जॉब में कार्यों की अधिकता की स्थिति बन सकती है ।
स्वास्थ्य सुख- उत्तम है।
शुभ रंग- आसमानी

Ank rashifal today: जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 02व 09
आर्थिक स्थिति व जॉब- भाग्य स्वामी बुध व अंक स्वामी गुरु का प्रभाव प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। व्यवसाय में अंक 03 व 09 का सपोर्ट लाभ देगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
शुभ रंग- लाल

Ank rashifal today: जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 06 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय में अंक 03 व 06 भाग्यांक के व्यक्ति से सफलता मिलेगी। मीडिया व बैंकिंग जॉब से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर केतु तनाव दे सकता है।
शुभ रंग- सफेद व नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 05
आज का शुभ अंक-  05 व 06
आर्थिक स्थिति व जॉब- व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। जॉब में लाभ है।
स्वास्थ्य-उदर रोग से कष्ट हो सकता है।
शुभ रंग-नीला व हरा

Ank rashifal today: जन्मांक 06
आज का शुभ अंक-05 व 08
आर्थिक स्थिति व जॉब- आज जॉब में केतु व बुध का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय से सम्बद्ध जातकों को बुध नवीन उत्तरदायित्व का निर्वहन दे सकते हैं।
स्वास्थ्य सुख--शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ रंग-आसमानी व सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 07
आज का शुभ अंक-05 व 06 
आर्थिक स्थिति व जॉब-- व्यवसाय में सफल रहेंगे। जॉब में नवीन अवसर का आगमन हो सकता है।                   
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं।
शुभ रंग- हरा व नीला

Ank rashifal today: जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 03 व 07
आर्थिक स्थिति व जॉब- जॉब को लेकर केतु व बुध का सपोर्ट प्रोन्नति दे सकता है । व्यवसाय में जन्मांक 07 के लोग लाभ देंगे।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहेगी।
शुभ रंग- नीला व सफेद

Ank rashifal today: जन्मांक 09
आज का शुभ अंक--03 व 05
आर्थिक स्थिति व जॉब- बुध व मंगल जल्द ही जॉब में उन्नति दे सकते हैं।जन्मांक 05 का व्यक्ति   बिजनेस में स्पोर्ट कर सकता है।
स्वास्थ्य सुख- बुध स्किन रोग से कष्ट दे सकता है।
शुभ रंग- नारंगी व सफेद

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल