लाइव टीवी

अंक ज्योतिष (Ank Jyotish) 29 नवंबर, 2020: 29 का संयुक्त अंक है तेजस्विता का प्रतीक, पढ़ें अपना अंकफल

Updated Nov 29, 2020 | 05:45 IST

Ank Rashifal, Today Numerology 29 November 2020: अंकज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को पैदा हुए वही आपका जन्मांक होता है, जो 01 से 09 के बीच हो सकता है। जानिए अंक शास्त्र के अनुसार कैसा रहेगा, आज आपका दिन।

Loading ...
Numerology horoscope ank jyotish rashifal 29 November 2020
मुख्य बातें
  • 29 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी हैै।
  • एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। आज का भाग्यांक 08 रहेगा।
  • अंक 09 का स्वामी मंगल, गुरु चन्द्रमा व सूर्य हैं परम मित्र।

अंक राशिफल 29 नवंबर​: आज 29 नवम्बर है। 29 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी हैै। यह संयुक्त अंक तेजस्विता का प्रतीक है। यह एकल अंक 02 के जैसा कार्य करेगा। आज का भाग्यांक 08 रहेगा। अंक 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। अंक 09 का स्वामी मंगल, गुरु चन्द्रमा व सूर्य परम मित्र हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 02 के मित्र अंक 01,03 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

पढ़ें अपना 29 नवंबर का अंकफल:

Ank rashifal today: जन्मांक 01
शुभ अंक-03 व 06  
जाँब व व्यवसाय- सूर्य व भाग्यांक स्वामी शनि का प्रभाव आपको जाँब व व्यवसाय में संघर्ष दे सकता है।जाँब में कार्यों की अधिकता से थोड़ा तनाव रह सकता है।
स्वास्थ्य-नेत्र या उदर रोग से परेशानी हो सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 02
शुभ अंक-01
जाँब व व्यवसाय-आज जाँब में किसी नए कार्य को लेकर उत्साह बना रहेगा। व्यवसाय में उन्नति है।
स्वास्थ्य--स्किन  रोग से समस्या आ सकती है।

Ank rashifal today: जन्मांक 03
शुभ अंक-02 व 09
जाँब व व्यवसाय-गुरु व शनि व्यवसाय में उन्नति देंगे। जाँब में शनि प्रोमोशन दे सकता है। अंक 03 व भाग्यांक 08 का सहयोग बैंकिंग व मीडिया जाँब में नवीन पद भी दिलवा सकता है।
स्वास्थ्य- शुगर से कष्ट हो सकता है। 

Ank rashifal today: जन्मांक 04
शुभ अंक-01 व 06
जाँब व व्यवसाय-जाँब में उच्चाधिकारियों का सहयोग प्रोग्रेस सकता है। व्यवसाय में लाभ का संकेत है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता है।

Ank rashifal today: जन्मांक 05
शुभ अंक-06 व 08
जाँब व व्यवसाय- शनि व राहु जाँब में एकाएक कोई नवीन पद दे सकता है। व्यवसाय में अपने कार्यों से खुश रहेंगे।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

Ank rashifal today: जन्मांक 06
शुभ अंक-02 व 07
जाँब व व्यवसाय-  आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के लोग जाँब में प्रगति करेंगे। भाग्यांक 08 का स्वामी शनि व अंक स्वामी शुक्र व्यवसाय में लाभ देगा। 
स्वास्थ्य- हार्ट के मरीज सावधानी बरतें।

Ank rashifal today: जन्मांक 07
शुभ अंक- 03 व 05
जाँब व व्यवसाय- जाँब में  केतु व शनि के प्रभाव से पद परिवर्तन हो सकता है। व्यवसाय में शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य-स्वास्थ्य को लेकर सचेत रहें।

Ank rashifal today: जन्मांक 08
शुभ अंक-04 व 06
जाँब व व्यवसाय--इस अंक का स्वामी शनि आज का भाग्यस्वामी भी है। आज शनि व शुक्र व्यवसाय में एकाएक लाभ दे सकते हैं । जाँब में उन्नति है।
स्वास्थ्य- शनि हड्डी के रोगियों को परेशान कर सकते हैं। तिल का दान करें।

Ank rashifal today: जन्मांक 09
शुभ अंक-03 व 07
जाँब व व्यवसाय-मंगल व शनि जाँब में परिवर्तन का विचार देंगे। मंगल व चन्द्रमा आत्मबल में वृद्धि दे सकता है।
स्वास्थ्य- कफ विकार की सम्भावना रहेगी। धार्मिक पुस्तक का दान करें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल